
हरि न्यूज
हरिद्वार।हरेला पर्व के पावन अवसर पर आज हरिद्वार रेंज राजा जी टाईगर रिजर्व वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मलित हुए । वन विभाग के साथ पौधा रोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पं कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण उत्सव है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अनिल कुमार उपवन क्षेत्राधिकारी व अंकित बिष्ट वन बीट अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे। कार्यक्रम में उपस्थित रितेश गोड व करन पंत ने सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग के सोनू कुमार वन बीट अधिकारी
दिगंबर सिंह बीट सहायक राजेंद्र सिंह बीट सहायक एवं अवनीश मिश्र चेतन चौबे , पंकज नौडियाल सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
