
हरि न्यूज/प्रमोद गिरि
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात स्वाध्याय गुरुकुलम के परमाध्यक्ष महंत केशवानंद महाराज ने विश्व के कल्याण और भक्तों के जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना को लेकर सावन माह में निरंतर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक प्रारंभ किया हुआ है।

इस मौके पर महंत केशवानंद महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु है भगवान भोलेनाथ भक्तों के समर्पण भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और जीवन का कल्याण करते हैं।उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना और अनुष्ठान करने से जीवन में आने वाली बधाई नष्ट हो जातीहैं और भगवान भोलेनाथ की जीवन पर कृपा रहती हैं। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से जीवन के सभी संताप नष्ट हो जाते है और जीवन का कल्याण होता है।