
हरि न्यूज
नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी के भागूवाला मंडल प्रभारी विनय राणा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करना है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नए वोट बनवाने, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने तथा गलत प्रविष्टियों को हटवाने का कार्य पूरी निष्ठा से करने का आह्वान किया।
विनय राणा ने कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत बूथ” अभियान को सफल बनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार नजीबाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में कराने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा।

वह भागूवाला मंडल के रानीपुर स्थित शिव मंदिर में आयोजित भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सचिन देशवाल एवं कपिल राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरल ऐप डाउनलोड कर पार्टी के कार्यक्रमों को नियमित रूप से अपलोड करने तथा डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि अगले दिन प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, नरपाल सिंह, नौबहार सिंह, परमात्मा शरण, कृष्णपाल सिंह, संजीव राठी, तासिम राईन, अफजाल अहमद, वीरेंद्र सिंह, जिला प्रतिनिधि वरुण कौशिक, संजीव भुईयार, शादाब अहमद, कपिल कुमार, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, जय प्रकाश, डॉ. नरेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में मंडल अध्यक्ष कमल सैनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आह्वान किया।
