
हरि न्यूज
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 26/27 जून 2026 की रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी:
सोनू उर्फ टुटन पुत्र कमल, निवासी झुग्गी-झोपड़ी, दीनदयाल पार्किंग, रोडीबेलवाला, हरिद्वार से 36 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद।
प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र राजाराम, निवासी कुंज गली, खड़खड़ी, हरिद्वार से 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद।
अशोक कुमार पुत्र स्व. रमेश चंद्र, निवासी इंद्रा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद।
अमन पुत्र रामदास, निवासी शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, हेड कांस्टेबल संजयपाल, कांस्टेबल पवनीश कवि एवं कांस्टेबल श्रीकांत ग्वाड़ी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
