
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास,सुशासन,राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की: लीना सिंघल
हरि न्यूज
धामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव दुर्गा मंदिर, दुर्गा विहार कॉलोनी, धामपुर में हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल तथा इंजीनियर आशीष सिंघल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।


इस अवसर पर लीना सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी), विधायक अशोक राणा तथा पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है और भारत विश्व मंच पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश सैनी, सुभाष चौहान, रवि चौधरी, श्रीमती मिथिलेश चौधरी, डॉ. एन.पी. सिंह, डॉ. बी.के. सिंह, नगर महामंत्री नागेश्वर गहलोत, अनिल शर्मा, नगर पालिका सभासद संतोष राजपूत, संदीप सैनी, ललित सैनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, उदित जैन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक एवं नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। हवन-यज्ञ के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के पुनः गठन और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
