
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तराखंड प्रदेश में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहरी विकास मंत्री राम सिंह खेड़ा के संयुक्त निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में असंगठित क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आठ योजनाओं की जानकारी के साथ लोक कल्याण मेले का शुभारंभ किया नगर निगम द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले के प्रथम दिन लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ शहरी स्थानीय निकाय (ULB) परियोजना की विशेष जानकारी के साथ रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को जागरूक किया लोक कल्याण मेले के आयोजन की अध्यक्षता व शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने की संचालन सिटी मेंशन मैनेजर अंकित सिंह रामोला ने किया मेले में विभिन्न स्थानीय बैंकों के अधिकारी नितिश पांडे अरण भट ,नवनीत सिंह नगर निगम की कर एवम राजस्व अधिकारी सुश्री निषात अंसारी वरिष्ठ लिपिक शिव सिंह चौहान अन्य अधिकारियों ने भी स्ट्रीट वेंडर कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी के साथ लघु व्यापारियों को जागरूक किया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा सरकार के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन द्वारा 9 जून से 23 जून तक प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना की विस्तृत जानकारी के लिए लोक कल्याण मेला शिविर कैंप के माध्यम से समस्त नगर निगम क्षेत्र में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिलाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह जन जागरण अभियान जारी रहेंगे।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा केंद्र और राज्य सरकार निर्देशन में शहरी स्थानीय निकाय राष्ट्रीय मिशन योजना के तहत नए तरीके से रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे भी हो रहा है और स्ट्रीट वेंडर जनकल्याण योजनाओं का लाभ के साथ शहरी समृद्धि से रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को जोड़े जाने से आगामी योजनाओं के तहत वेंडिंग जोन के माध्यम से लघु व्यापारी अपना स्वरोजगार कर सकेंगे।
लोक कल्याण मेले के कार्यक्रम के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन के लाभार्थियों को नई वित्तीय वर्ष 26-27 के स्थाई कारोबारी लाइसेंस बिक्रिय प्रमाण पत्र भी सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर प्रसाद द्वारा निर्गत किए गए नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले के शुभारंभ के अवसर पर लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में पंडित मनीष शर्मा, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, रिंकू यादव, लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता ,भोला यादव, वीरेंद्र, मोहनलाल ,अरुण कुमार, अशोक कुमार ,जय सिंह बिष्ट ,श्याम कुमार, कैलाश चौधरी, चंदन रावत, नरसिंह कुमार ,रमेश ,प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश कल्याण, सचिन राजपूत, कामिनी मिश्रा ,सीमा देवी ,पुष्पा ,मंजू ,सुमन गुप्ता ,आशा देवी, मीरा, संगीता ,बबीता, इंदिरा देवी सहित भारी तादाद में स्थित वेंडर्स लघु व्यापारी शामिल रहे।
