
*कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर गौ तस्कर को अवैध तमंचा-कारतूस व स्कॉर्पियो वाहन के साथ धर दबोचा
हरि न्यूज
हरिद्वार।नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
17.मई को जयराम मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नम्बर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर वाहन को रोका।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान,ज्वालापुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ आश्रमों व सड़कों से गाय चोरी कर इसी वाहन से ले जाकर बेचता था। आरोपी ने बताया कि दिनांक 13.05.2026 की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से एक गाय चोरी कर बेची गई थी, जिसमें उसके हिस्से में आए ₹8000 में से ₹5100 शेष बरामद हुए।
उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पूर्व में मु0अ0सं0-247/2026 पंजीकृत है। अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-249/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।पुलिस टीम में उ0नि0 नवीन सिंह चौहान, हे0का0 संजयपाल, का0 बृजमोहन शामिल रहे।
