भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार ने ली उत्तरी हरिद्वार में बैठक

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज/प्रमोद गिरि

हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने सप्तऋषि मंडल भूपतवाला मे सदस्यता अभियान की बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए डा प्रदीप कुमार कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व मे देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है,अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं। भारत की प्रगति में गरीब,युवा,अन्नदाता, महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं योजनाओं में प्राथमिकता के केंद्र में रहे है। भाजपा विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाला राजनीतिक दल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मंत्र के साथ पार्टी के कार्यकर्ता समान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान ऐसी एक संगठनात्मक प्रक्रिया है जो संगठन को मजबूत बनाने में कारगर साबित हुआ है इसलिए सदस्यता अभियान को बहुत मजबूती के साथ करना है हमे समाज के प्रत्येक घर तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाना है भाजपा संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेगा प्राथमिक सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल नंबर 880002024 नमो ऐप, क्यूआर कोड और एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से सदस्य बना सकते हैं। भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए 18 वर्षीय या उससे अधिक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक सदस्य बन सकता है बैठक में जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप,डॉ प्रेम प्रकाश सतलेवाल,प्रमोद गिरि आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *