
आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिहं ने कहा कि भगवान सिद्धिविनायक सबके कार्य सिद्ध करते है
हरि न्यूज
हरिद्वार।तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर कर्तव्य संस्था द्वारा 12 वा श्री गणपति महोत्सव भाटिया भवन में आयोजित किया गया।भगवान श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह द्वारा स्थापित किया गया।

क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिहं ने कहा कि भगवान सिद्धिविनायक सबके कार्य सिद्ध करते है, जो भी मानव सच्ची लगन से भगवान गणेश जी का पूजन अर्चना करता है, उस मनुष्य के मनोरथ पूर्ण होते है।भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता है और मानव जीवन का कल्याण करते है।
संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने पदम् सिह को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया , कार्यक्रम में अरुण प्रकाश राघव,भारत अरोड़ा,राकेश भाटिया,अनुराग मिश्र,सचिन परमार,अरुण कुमार ,अर्जुन सिंह,विजय फोजी,कन्हिया लाल,विनोद रावत,नेतराम लोधी,आदित्य बर्थवाल आदि आदि थे।



