
हरि न्यूज
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार की उपनगरी कनखल में पद्म भूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा के नवनिर्मित वात्सल्य गंगा आश्रय का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से संतो महंतो महामण्डलेश्वरों की गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण किया। वात्सल्य गंगा आश्रम धाम के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता परमहंस स्वामी परमानंद जी महाराज द्वारा की गई तथा संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह पुरस्कार समस्त संत परंपरा और सनातन धर्म का सम्मान है।

इससे पूर्व की सरकारे मुंह देखकर सिफारिश पर सम्मान दिया करती थी लेकिन वर्तमान सरकार काम देखकर व्यक्तित्व देखकर सम्मानित करती है। जिसका यह जीत जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा दिल्ली में सरकार के 100 दिन पूरे होने के गरिमा पूर्ण अवसर पर उन्हें मां गंगा में डुबकी लगाने का तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला है जिसके लिए वह मां गंगा तथा संत समाज व देव भूमि उत्तराखंड की आभारी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए अपना मार्गदर्शन का अनुरोध किया ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साध्वी ऋतंभरा व समस्त संत समाज के चरणों में प्रणाम करते हुए आश्वस्त किया कि देवभूमि उत्तराखंड सनातन संस्कृति धर्म परंपरा पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे और इसकी रक्षा के लिए जो कुछ भी करना होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है तथा लव जिहाद थूक जिहाद जैसे कुत्सित कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा यह सब संतो के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।

इस अवसर पर पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती जी महाराज , महानिर्वाणी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर यमुना पुरी जी,महामंडलेश्वर संतोषी माता जी,महा मंडलेश्वर मैत्री गिरी जी साध्वी अन्नपूर्णा पुरी जी,विधायक मदन कौशिक,आदेश चौहान,मेयर किरण जैसल, डा विशाल गर्ग,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सहित सैकड़ों संत महंत व श्रद्धालु उपस्थित रहे ।