
हरि न्यूज
फरीदाबाद/लुंबिनी।नेपाल के लुंबिनी में विश्व-प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” द्वारा आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सौ से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत फरीदाबाद की हिन्दी, पंजाबी और उर्दू भाषा की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ इन्दु गुप्ता को “नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में” प्रथम स्थान प्राप्त होने पर “नेपाल भारत मैत्री सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

नेपाल भारत मैत्री सम्बंध की सुदृढ़ करने, नेपाल भारत बीच संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा देश-विदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता में नेपाल, भारत अमेरिका तथा तंजानिया से 183 कवियों ने सहभागिता की थी।डॉ इन्दु गुप्ता को सभी इष्ट मित्रों ने बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान दी।अभी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला द्वारा डॉ इन्दु गुप्ता के पंजाबी कहानी-संग्रह “महक मिट्टी दी’ को वर्ष 2017 के लिए राज्य-स्तरीय श्रेष्ठ कृति पुरस्कार, 2018 में कहानी “दिपी दी सबील” को प्रथम तथा वर्ष 2019 के लिए कवि हरभजन सिंह रैणू प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है।

