
*पुरोहित मोड़ पर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने के बावजूद नहीं माने तो की कार्यवाही
हरि न्यूज
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ पर लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत 1 नवंबर 2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां आठ व्यक्ति आपस में गाली-गलौज करते हुए लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस की समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुए और लगातार उत्तेजित होकर विवाद करने लगे।
मौके की स्थिति और संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए सभी आठ व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति
1. प्रकाश चंद रिवाली (55 वर्ष), पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
2. हर्षित गढ़कोटी (25 वर्ष), पुत्र विद्याधर गढ़कोटी, निवासी रामगिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
3. केशव दत्त वाली (28 वर्ष), पुत्र रमेश चंद, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
4. खेमेश रिवाली (31 वर्ष), पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
5. योगेश रिवाली (24 वर्ष), पुत्र रमेश चंद्र रिवाली, निवासी उपरोक्त।
6. राजू गढ़कोटी (31 वर्ष), पुत्र अंबादत्त गढ़कोटी, निवासी रामगिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
7. नितिन रिवाली (38 वर्ष), पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली, निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
8. राजू भट्ट (28 वर्ष), पुत्र जय दत्त, निवासी पीपल वाली हवेली, बड़ा बाजार, हरिद्वार।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में–
– कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार।
– हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल।
– कांस्टेबल शिव शंकर।
– कांस्टेबल रमेश चौहान।
– कांस्टेबल मानसिंह।
कोतवाली नगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, गाली-गलौज और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



