
हरि न्यूज
बिजनौर।पीवीएस चांदपुर शुगर मिल एवं ग्रुप के चेयरमैन मनप्रीत चड्डा एवं उनकी सुपुत्रियों के जन्मदिवस के अवसर पर एक सराहनीय और मानवीय पहल देखने को मिली। इस पावन अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए दारानगर गंज स्थित ऐतिहासिक विदुर कुटी वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं सर्दियों के मद्देनजर गर्म कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुगर फैक्ट्री के अधिकारियों ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्गों के लिए ऊनी गर्म कंबल, दैनिक उपयोग का राशन एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियां स्नेहपूर्वक सौंपी गई। शुगर मिल प्रबंधन की ओर से अधिकारियों ने कहा कि ग्रुप चेयरमैन मनप्रीत चड्डा की मंशा सदैव समाज के जरूरतमंदों और बुजुर्गों के चेहरे पर
मुस्कान लाने की रही है। उनके और उनकी सुपुत्रियों के जन्मदिवस पर बुजुर्गों की सेवा कर उनका आशीर्वाद लेना पूरे संस्थान के लिए अत्यंत आत्मिक संतोष और गर्व का विषय है।
इस जनकल्याणकारी एवं सामाजिक अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारीगणः यूनिट हेडः डी.एस. रेड्डी जी एच.आर. प्रमुखः उपेंद्र सिंह जी गन्ना जी.एम. अनिल सिंह ए.जी.एम. नरेंद्र सिंह सिरोहा इनके साथ ही मील परिसर के अन्य
वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस पुनीत कार्य में शामिल रहे।
सामग्री प्राप्त कर आश्रम के बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मील प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चेयरमैन मनप्रीत चड्डा एवं उनकी सुपुत्रियों को जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं व दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। पीवीएस चांदपुर शुगर मिल द्वारा की गई इस संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की स्थानीय क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।



