
हरि न्यूज
हरिद्वार। शुक्रवार सुबह हरिद्वार में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन पर भी असर पड़ने की संभावना बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दिनभर मौसम के मिजाज पर लोगों की नजर बनी रही।



