
*बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र व आवश्यक दस्तावेजों के खनन सामग्री का कर रहे थे परिवहन
हरि न्यूज
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन, खनन सामग्री के परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली खानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रही चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है।

पुलिस टीम द्वारा खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान खनन सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और रॉयल्टी प्रपत्रों की जांच की गई।

जांच के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना वैध रॉयल्टी प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के रेत, बजरी और मिट्टी जैसी खनन सामग्री का परिवहन करते पाई गईं। पुलिस ने चारों वाहनों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत सीज कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं खनन सामग्री का अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
