
डिजिटल साक्ष्य और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए चंद घंटों में चोरी की घटनाओं का खुलासा
हरि न्यूज
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को राजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय जग्गन, निवासी वार्ड नंबर-02, सीमली, थाना लक्सर ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK08A53656 चोरी होने की सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 912/2026 दर्ज किया।
इसी दिन गोविंद पुत्र सरदार सिंह, निवासी तुगलपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार ने अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK17H0961 चोरी होने की तहरीर दी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा मु0अ0सं0 924/2026 के तहत दर्ज किया।
एक ही दिन मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाएं सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ क्षेत्र में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी माध्यमों को खंगाला। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
पुलिस की डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप लक्सर क्षेत्र से जिशान और अहसान को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलों के अलावा चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें एक मोटरसाइकिल का केवल ढांचा बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अहसान के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में चोरी, नकबजनी सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए आरोपी
1. जिशान पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम धनपुरा, बड़ी मस्जिद के पास, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
2. अहसान पुत्र फुरकान, निवासी वार्ड नंबर-05, लक्सरी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं—
1. मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAR080JHJ03562, इंजन नंबर HR10AGJHJA3176, संबंधित मु0अ0सं0 912/2026।
2. HF Deluxe UK17H0961, चेसिस नंबर MBLHA7159J9C04105, संबंधित मु0अ0सं0 924/2026।
3. मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHAW082KHJ38362।
4. मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर HR08U4616, जिसका केवल ढांचा बरामद हुआ।
5. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर MBLHA10EJ8HM09330।
आरोपी जिशान का आपराधिक इतिहास
– मु0अ0सं0 676/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पथरी।
आरोपी अहसान का आपराधिक इतिहास
– मु0अ0सं0 715/2023, धारा 380/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।
– मु0अ0सं0 1009/2023, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।
– मु0अ0सं0 246/2024, धारा 379/411 भादवि, कोतवाली लक्सर।
– मु0अ0सं0 515/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।
– मु0अ0सं0 516/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, कोतवाली लक्सर।
– मु0अ0सं0 1201/2025, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, कोतवाली लक्सर।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में
1. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, कोतवाली लक्सर
2. उप निरीक्षक समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर
3. उप निरीक्षक आशीष भट्ट
4. हेड कांस्टेबल शमशेर खान
5. कांस्टेबल मनोज शर्मा
6. कांस्टेबल महिपाल, सीआईयू रुड़की
शैल
