
हरि न्यूज
हरिद्वार।आज रोड़ीबेलवाला चौकी से आगे सर्विस लेन कट के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति द्वारा एक महिला के सिर पर पत्थर मार दिया गया, जिससे महिला घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को रिक्शा के माध्यम से मेला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार करते हुए सिर पर 7 टांके लगाए गए।
घायल महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता दिलाने में रिक्रूट आरक्षी फरियाद, आर्यन एवं नौशीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
