
रिमझिम बरसात में किया पौधारोपण
हरि न्यूज
नजीबाबाद।आदर्श नगर पुलिस चौकी से न्यू लक्ष्मी नगर, बिजली घर, रेलवे स्टेशन पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान धूम सिंह भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह के नेतृत्व में आज प्रातः से हो रही रिमझिम बरसात के बीच पौधारोपण किया गया जिसमें आम, पीपल, बेल, अर्जुन, कंजी, पापड़ी, गुलमोहर, बकैन के 20 पौधे लगाकर आसपास में व्यापार कर रहे व्यापारी बन्धुओं से एक-एक पौधा गोद लेकर उनका लालन-पालन करने का आह्वान किया गया इस अवसर पर उपखंड अधिकारी एसडीओ विद्युत वितरण विभाग नजीबाबाद शंभू नाथ ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनका लालन पालन करना हम सबके लिए अपनी आने वाली वीडियो के लिए प्राण वायु ऑक्सीजन का बैंक तैयार करने का कार्य है इसलिए हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन पालन करना चाहिए ताकि हम आने वाली वीडियो को स्वच्छ वातावरण एवं जीवन दायिनी प्राण वायु ऑक्सीजन की व्यवस्था में अपना सहयोग दे सकें इस पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धूम सिंह, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, एडवोकेट महेश कुमार मलिक, मुख्य अध्यापिका इन्दू वर्मा, पत्रकार अवधेश शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महेश कुमार, नीरज राठौर, सुनीता बिश्नोई, बबीता शर्मा,ममता सैनी,गौरव कुमार, सुंदर सिंह, आदि ने पौधारोपण किया।
