
*पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

हरि न्यूज
हरिद्वार। पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय अंबरीश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाया। जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष और उनके सिद्धांत आज भी समाज तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि अंबरीश कुमार ने राजनीति को सदैव जनसेवा का माध्यम माना और जीवनभर जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष किया।
संजय पालीवाल एवं वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अंबरीश कुमार की सादगी, सहजता और सरल कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती थी। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं वरुण बालियान ने कहा कि अंबरीश कुमार लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे और उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर तथा वंचित वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया।
डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि अंबरीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर एवं प्रदेश महासचिव अवधेश पंत ने कहा कि उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संतोष चौहान ने कहा कि जनसेवा के प्रति अंबरीश कुमार का समर्पण हमेशा याद किया जाता रहेगा। ओपी चौहान एवं महेश प्रताप राणा ने कहा कि उनका जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसंघर्षों का प्रतीक रहा, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया। इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह शास्त्री, इसरार सलमानी, सोम प्रकाश गुप्ता, प्रियवंदा, गोपाल नारसन, इरफान अंसारी, योगी रजनीश कुमार, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरुण व्यास, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, नईम अख्तर कुरैशी, मुकुल जोशी, अशोक शर्मा, सुंदर मनवाल, अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, नंदन शाह, योगेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राजेंद्र चौटेला, सुरेंद्र तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, ओम मलिक, करन सिंह राणा, अरुण प्रकाश राघव, नवीन सेंस, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अजय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, उज्ज्वल वालिया,उत्कर्ष वालिया, प्रदीप कुमार, महेश दास, गुलबीर सिंह, मनीष गुप्ता, रामबाबू बंसल, दीपकमणि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अंबरीश कुमार के बताए मार्ग पर चलने, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का संकल्प लिया।
