
हरि न्यूज
लखनऊ।आज FATHER’S DAY (पितृ दिवस) के शुभ अवसर पर गोरखपुर की युवा कवयित्री, लेखिका एवं सम्पादिका डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की साझा संकलन की 37वीं पुस्तक “जीवन के पहले नायक मेरे पिता” वैदिक प्रकाशन द्वारा सफलता पूर्वक प्रकाशित की गई। इस पुस्तक में 47 लेखक एवं लेखिकाओं ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सहभागिता दी। पुस्तक के प्रकाशन को ले कर साहित्य जगत में बेहद खुशी का माहौल है। इसके अलावा पुस्तक की प्रकाशक प्रशस्ति सचदेव एवं वैदिक प्रकाशन की पूरी टीम ने पुस्तक के लेखन के लिए सभी लेखकों की सराहना की है। मीडिया से बात करते हुए डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी ने बताया कि ये पुस्तक आज पितृ दिवस पर मेरे पिता के प्यार, त्याग, बलिदान एवं उनके निः स्वार्थ प्रेम को समर्पित है। साथ ही साथ डॉ. हिना कौसर ने वैदिक प्रकाशन का दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

