
*प्रदेश में 2027 में बसपा की सरकार बनेगी : डॉ. पूजन प्रसाद
*बसपा ने आयोजित किया पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता भाईचारा सम्मेलन
हरि न्यूज
नजीबाबाद (बिजनौर)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में रविवार को जे.एस. वेंकट हॉल में एक दिवसीय पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता भाईचारा समिति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र सिंह कश्यप ने की, जबकि संचालन मंडल जोन प्रभारी नंदराम प्रजापति ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंडल संयोजक भाईचारा समिति सत्यपाल कश्यप ने कहा कि बसपा ने पिछड़े समाज को सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में पिछड़े समाज के संतों एवं महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालयों और जिलों का नामकरण किया गया तथा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने दावा किया कि बसपा शासन में पिछड़े समाज के नेताओं को राज्यसभा, विधान परिषद और राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व मिला, जबकि इससे पहले की सरकारों ने पिछड़े समाज को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया।

मंडल सह-संयोजक भाईचारा समिति डॉ. पूजन प्रसाद ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में चार बार बनी सरकारों ने गरीबों, पिछड़ों और सर्वसमाज के हित में अनेक कार्य किए। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं कार्यों के कारण जनता आज भी बसपा सरकार को याद करती है और वर्ष 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनने की संभावना है।
जिला संयोजक भाईचारा समिति विजेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाने के आंदोलन में बसपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में तत्कालीन केंद्र सरकार के दौरान बसपा के आंदोलन के बाद ही पिछड़े समाज को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित हुआ।
इस अवसर पर नंदराम प्रजापति, जसवंत सिंह (जोन प्रभारी, मुरादाबाद मंडल), संजीव सैनी, नरेंद्र कुमार रवि, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार रवि, इफ्तार उर्फ भूरे, डॉ. कलवा विश्वकर्मा, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल शर्मा, पावेल शर्मा, मनोज शर्मा, अंकुर शर्मा, विपुल विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, टीकम सिंह कश्यप, मानसिंह कश्यप, ओमपाल सिंह कश्यप, हेमराज सिंह कश्यप, गजराज सिंह कश्यप, अमरदीप सिंह कश्यप, सचिन कश्यप, चंद्रपाल सिंह सैनी, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह कश्यप, मोहित कश्यप, यश कश्यप, विपिन कश्यप, रणबीर कश्यप, दीवान सिंह कश्यप, तेजपाल सिंह कश्यप, कीर्ति कश्यप, पवन कश्यप, प्रशांत कश्यप, बलराम कश्यप, मुकेश सिंह जाट, पतराम सिंह जाट, प्रवीण सिंह सैनी, लाखन सैनी, गजेंद्र सिंह प्रजापति, शेर सिंह प्रजापति (एडवोकेट), मास्टर दिलेराम प्रजापति, सुभाष प्रजापति, भूपेंद्र सिंह प्रजापति, सोनू प्रजापति, राजेश प्रजापति, मदन सिंह प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पिछड़ा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
