
हरि न्यूज
हरिद्वार।ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगो को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ के विरुद्ध के कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।उक्त निर्देशो के अनुपलान में देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छदम् भेष धारियों के विरूद्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते है ऐसे बाबाओ के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार, श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय, कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत साधु-संतो के भेष में घूम रहे 21 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा-172(2) BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार कालनेमि ढोंगी बाबा*
1. विभीषण पुत्र भुवनेश्वर निवासी कर्जन बाजार बिहार उम्र-48 वर्ष
2. श्री नाराय़ण पुत्र विनोद कुमार निवासी गारमपुर जिला इटावा उम्र- 25 वर्ष
3. राम बाबू पुत्र भागीरथ निवासी उज्जैन नलखेडा जिला आगरा उ0प्र0 उम्र-36 वर्ष
4. बच्चू सिंह पुत्र माघ सुंह निवासी भाम बस्ती पलवल हरियाणा उम्र-39 वर्ष
5. नीरज पुत्र दलवीर निवासी ग्राम गौली करनाल हरियाणा उम्र-25 वर्ष
6. सुर्जन सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी करनाल हरियाणा उम्र-27 वर्ष
7. रोहित पुत्र स्व0 ओमकार सिंह निवासी ग्राम कसारी जलालाबाद उम्र-32 वर्ष
8. राम जन्म यादव पुत्र रामस्वरुप निवासी अमश गया बिहार उम्र- 78 वर्ष
9. जगीर सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी बलर दन्तौर बिकानेर राजस्थान उम्र-59 वर्ष
10. अजब सिंह पुत्र रहतु निवासी य़ोशुफपुर उर्फ चौतरा झिझाना जिला शामली उ0प्र0 उम्र-66 वर्ष
11. रमेश पुत्र रामबहादुर निवासी साहगुहार जिला रामेसाहेब उम्र-55 वर्ष
12. नन्हकून पुत्र स्व0 टेगी निवासी मुरादपुर कोटिला जिला बदलापुर जौनपुर उ0प्र0 म्र- 66 वर्ष
13. रामप्रसाद पुत्र जीत सिंह निवासी मिस्सरपुर दहिया जिला सीतापुर दाहबा उम्र-58 वर्ष
14. ज्योति रत्न पुत्र राधेश्याम निवासी मधैलैपुर पुरवारी टौला जिला सीतापुर उम्र-47 वर्ष
15. श्याम बाबू पुत्र औदल प्रसाद निवासी पनवाही जिला महौबा उम्र- 45 वर्ष
16. राजराम पुत्र जागेश्वर निवासी निहाल नगलोई बिहार उम्र-39 वर्ष
17. फकीरे पुत्र सिकदार निवासी दुलारपुर हरदोई उ0प्र0 उम्र-67 वर्ष
18. गोकल पुत्र मोहन लाल निवासी चोरारा निवाडी उम्र- 49 वर्ष
19. गुरजीत पुत्र अग्रेज निवासी सिंग्या पंजाब उम्र- 35 वर्ष
20. पप्पू पुत्र स्व0 धन्नू निवासी चोरारा निवाडी उम्र- 49 वर्ष
21. रामपाल पुत्र बारु सिंह प्रजापति निवासी इन्द्रा कालोनी मु0 नगर उ0 प्र0 उम्र- 68 वर्ष
