*व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री,राज्यमंत्री की मौजूदगी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की गैरमौजूदगी बना चर्चा का विषय
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में दूधाधारी चौक के आसपास के व्यापारियों की नवगठित व्यापार मंडल इकाई का शपथ ग्रहण समारोह चर्चा में रहा। समारोह में कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री ने शिरकत की, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और कुछ स्थानीय नेताओं की गैरमौजूदगी ने कार्यक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
शपथ ग्रहण समारोह में नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।व्यापारी और स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंत्रियों की मौजूदगी के बीच क्षेत्र के सक्रिय राजनीतिक चेहरों की अनुपस्थिति पर कार्यक्रम स्थल से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं होती रहीं।
व्यापार मंडल के कार्यक्रम को क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर भी लोगों की निगाहें थीं, लेकिन कई प्रमुख चेहरे कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए।
हालांकि, संबंधित जनप्रतिनिधियों या नेताओं की ओर से समारोह में शामिल नहीं होने का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर लगाए जा रहे राजनीतिक कयास फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल मंत्रियों की मौजूदगी और स्थानीय नेताओं की गैरमौजूदगी ने उत्तरी हरिद्वार की व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय सियासी हलकों में भी चर्चा छेड़ दी है।
