
हरि न्यूज
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक 27 वर्षीय आरोपी को चोरी किए गए ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सीमेंट ढुलाई का काम करता था और पार्ट टाइम ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को खुर्शीद आलम निवासी द्वारिका विहार, रानीपुर ने अपना ई-रिक्शा संख्या UK08 ER 4985 चोरी होने की सूचना कोतवाली रानीपुर पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 330/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने सलेमपुर चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बहादराबाद की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा को पुलिस ने रोककर उसके चेचिस नंबर की जांच की। जांच में ई-रिक्शा का चेचिस नंबर चोरी हुए वाहन के चेचिस नंबर से मेल खा गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र रामकुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
– एक ई-रिक्शा, रजिस्ट्रेशन नंबर UK08 ER 4985
पुलिस टीम
– मनोहर सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
– सुबोध घिल्डियाल
– कांस्टेबल विवेक गुसाईं
– कांस्टेबल कुलदीप सिंह
