
हरि न्यूज
लक्सर। लक्सर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त होने पर रेणू शर्मा का नगरीय क्षेत्र की महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना और उन्हें संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पूनम, रेखा, सुनिता, ममता, राधा, मीनू, कविता, डोली, रीता, शारदा, बेबी, सुधा, मोनिका, गीता और मुन्नी सहित कई महिलाओं ने रेणू शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
