
*सोशल मीडिया की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
*इंस्टाग्राम पर कमेंट व क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर करते थे मारपीट
*भूपतवाला से लक्सर तक फैला था गैंग का नेटवर्क,अब तक 15 गिरफ्तारी
हरि न्यूज
हरिद्वार।जनपद में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तेज गति से उभर रहे गैंगों पर उत्तराखंड मित्र पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक नए नए नामों से उभर रहे गैंगों लेकर लोगों में दहशत का माहौल कायम होना शुरू हो गया था जिस पर हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की मित्र पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शिकंजा कस दिया है अभी कल परसो मकड़ा गैंग तो आज पिल्ला गैंग के आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व हुड़दंग की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कराई जा रही थी।
वादी कुलदीप कुमार ने निवासी कनखल द्वारा अपने पुत्र के साथ 4अप्रैल को हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 126/26 पंजीकृत कराया गया था।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आज 25.मई को पुलिस टीम द्वारा नाबालिग सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा के विरुद्ध एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0 182/26 के तहत पैसे मांगने एवं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में भी पंजीकृत किया गया है।
सभी आरोपियों के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों में
1.एक नाबालिग,2.सक्षम उर्फ सावन पुत्र मनोज कुमार निवासी विकास कॉलोनी, पुराना रानीपुर मोड़, कोतवाली नगर हरिद्वार
3. राजकुमार उर्फ जौंग पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला मजरी, निकट बुढ्ढी माता मंदिर, जमालपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार
4. नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा
निवासी मोहल्ला सगरावाला गली नं0-5, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार शामिल है। उत्तराखंड मित्र पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, व0उ0नि0 अनुज सिंह,उ0नि0 प्रकाश चंद, उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर,उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी, का0 सतेंद्र रावत, का0 उमेद सिंह,का0 रधुबीर सिंह, का0 प्रलव चौहान शामिल रहे।
