
हरि न्यूज
हरिद्वार।कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरि ने सैकड़ों साथियों सहित रोड सो कर मां गंगा का पूजन अर्चना की ओर अपने पद पर ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली।जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरि ने कहा कि वे कांग्रेस की जन विकास नीतियों को घर घर पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि देश में बेरोज़गारी,महंगाई,गैस की किल्लत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और देश के प्रधानमंत्री केवल मन की बातों में देश की जनता को मुख्य मुद्दों से भटका रहे है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरि के नेतृत्व में ब्लॉक का हर बूथ मजबूत होगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी,उन्होंने कहा कि अजय गिरि में नई ऊर्जा और जोश है जो लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगा।नगर निगम पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ही देश को बेरोजगारी महंगाई से निजात दिलाता सकती,भाजपा देश में केवल हिन्दू मुस्लिम की बात करके नफरत के बीज बो रही हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, बलराम गिरी कड़क,करन सिंह राणा,गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल शर्मा,शंकर अग्रवाल,भारत गिरी, उत्कर्ष वालिया, उज्जवल वालिया, हिमांशु राजपूत, रोहित भटनागर, सन्नी राजपूत,दीपक पहाड़ी,मोनू सेठी,प्रदीप शर्मा, योगेश त्यागी, शगुन वर्मा,परमीश वर्मा, जयकिशन गौतम,कृष्णा मलिक, सन्नी कौशल, तरनजीत, जतिन बब्बर,शिवम यादव,अवीनाश सिंह, राहुल मांझी, नागेश रावत, डुंगर सिंह,मनोज अग्रवाल,धनीराम शर्मा,हेमंत चंचल, रितेश पांडेय, विकास शर्मा,लखन शर्मा, रवि कुमार लड्डू,अजय गोस्वामी,रोमित अग्रवाल,पवन शर्मा,शुभम् जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
