
*समाजसेवी सुनील कुमार ने दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां काली की विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का किया आयोजन
हरि न्यूज
हरिद्वार। चंडीघाट स्थित दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां काली की विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सुनील कुमार द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और संरक्षण की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और भक्तों का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि मां काली अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखती हैं और सच्चे मन से की गई आराधना कभी निष्फल नहीं जाती।
समाजसेवी सुनील कुमार ने कहा कि मां काली की उपासना से व्यक्ति को नई ऊर्जा, आत्मबल और सकारात्मकता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
समाजसेवी पूजा राजपूत ने कहा कि मां काली अपने भक्तों के सभी कष्ट हरकर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां काली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज के कल्याण की कामना की। आयोजन में कई गणमान्य लोग, भक्तगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
