
हरि न्यूज
नजीबाबाद।शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में भ्रमण कर शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। विधानसभा क्षेत्र के अनेक विद्यालयों इन्टर कालेज में अपने परिवार के बीच पहुंचकर गुरूजनों एवं शिक्षिका बहनों का कुशलक्षेम जाना एवं सभी को सरकार द्वारा प्रदत्त ‘कैशलैस चिकित्सा सुविधा’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ,चौधरी ईशम सिंह ,एड ब्रजराज सिंह जी,चौधरी हरेंद्र सिंह तोमर, प्रबंधक वसीम अहमद बख्श,एड राघव प्रताप, मुख्य रूप से मौजूद रहे। लाला मग्घूशरण सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मूर्ति देवी कन्या विद्यालय, मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आचार्य आर एन केला इंटर कॉलेज,द्रोणा इंटरनेशनल एकेडमी,सन साइन पब्लिक स्कूल फाजलपुर तबेला
पी एन एस अरिहंत पब्लिक ऐकेडमी, सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद में शिक्षक शिक्षिकाओं से मुलाकात कर सरकार की नीतियों के विषय में बताया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर कार्य कर रही है उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय के प्रबंधकों से आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग व समर्थन की अपील की उपरोक्त सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधकों ने एकजुट होकर उनका समर्थन करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र सिंह, हर्षित सर्राफ, कपिल सर्राफ, अनिल चौहान, के मित्तल, संजीव कुमार, विनय कौशिक, निखिल कुमार,ज्योति शर्मा, शबनम नसरीन, अनिष्का, रेशमा, बबीता, प्रिया रानी,सिस्टर लिसी, रुचिका अदिति पल्लवी राघव वल्लभ निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे
