
हरि न्यूज
हरिद्वार।गुरुकुलकांगड़ी सम विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

समारोह के एवं कार्यवाह कुलपति प्रो. प्रभात कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, संस्कृति और नवचेतना का पर्व बताया।उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी सम विश्व विद्यालय की स्थापना वसंत पंचमी को हुई थी।पुण्यभूमि कांगड़ी में विशेष वसंत पंचमी के पर्व पर हुई थी।आज सभी शिक्षक, कर्मचारियों और छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रंगोलियां भी बनाई जिसकी भव्यता के साथ सृजनात्मकता ने सबको मनमोहक कर दिया।

वेद विभाग के प्रो दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि ऋग्वेद में वसंत पंचमी का उल्लेख कई मन्त्रों में मिलता है। उन्होंने कहा कि सरस्वती देवी बुद्धि के साथ ज्ञान की देवी मॉनी जाती है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की है जिससे वसंत पंचमी उत्सव की शोभा औऱ बढ़ गयी।
कल्चर अफेयर्स डीन डॉ मुदिता अग्निहोत्री ने कहा कि कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की छात्राओं ने कई गीतों पर नाच पर मंचन किया। रंगोली की प्रतियोगिता में तीन पुरस्कार वितरित किये गए। पहला पुरस्कार बी टेक विभाग की छात्रा,द्वितीय और तृतीय अंग्रेजी विभाग की छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सरस्वती वंदना एवं गीत-संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में सम विश्व विद्यालय के कुलसचिव प्रो नवनीत ने शुभकामनाएं देते हुये सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निशा शर्मा ने किया।ई
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
