ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हुआ नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Uncategorized

हरि न्यूज
हरिद्वार 25 मार्च। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि आशुतोष शर्मा सरल व्यक्तित्व के प्रतिभाशाली भाजपा नेता है जिन्होंने विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है उनके नेतृत्व में जिला भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद हरिद्वार की समस्त विधानसभाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी । भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा ने कहा कि आशुतोष शर्मा प्रखर वक्ता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं जिन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू कर जिलाध्यक्ष के पद तक पहुंचाने का कार्य किया है उन्होंने एक लंबे समय तक भाजपा युवा मोर्चा, जिला भाजपा महामंत्री, चुनाव प्रभारी के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन किया है ऐसे ओजस्वी प्रखर वक्ता और संगठन को मजबूत करने वाले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी ऐसा विश्वास है अपने स्वागत समारोह मेंभाजपा ओबीसी मोर्चा का आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा सशक्त मोर्चा है जिसने अपने जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विगत 3 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का वादा करते हुए अपने इस सम्मान समारोह के प्रति भाजपा ओबीसी मोर्चे का आभार प्रकट किया स्वागत समारोह में मुख्य रूप से
संदीप सिंघानिया प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ,मोहित वर्मा जिला महामंत्री,
रवि कश्यप जिला उपाध्यक्ष,
रविन्द्र कुमार जिला मंत्री,
विपिन चौधरी ,प्रमोद चौधरी,मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति,मंडल अध्यक्ष
सचिन सैनी,मंडल अध्यक्ष
आशीष चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम प्रकाश सतलेवाल,जिला कार्यकारणी सदस्य राकेश सिंह रघुवंशी ,तिलक राम सैनी,
संगीता प्रजापति,सुनीता चौधरी,
नाथीराम कश्यप,संजय वर्मा,रविंद्र कुमार,देवेश वर्मा ,
ऋषभ सैनी,अजय कुमार सुधीर ठाकुर,ललित कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *