अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस केसीसी का 22 मार्च को होगा सम्मेलन

उत्तराखंड

राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में उत्तराखण्ड से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केसीसी सुशील राठी के नेतृत्व में होंगे शामिल

हरि न्यूज

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस KCC के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पूर्व पार्षद विकास चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी KCC की बैठक प्रदेश कार्यालय गोल्डी मार्केट चकराता रोड देहरादून में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड,पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने की व बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष  पूर्व पार्षद विकास चौहान ने किया।
बैठक में केसीसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड केसीसी सुशील राठी ने कहा कि आगामी 22 मार्च 25 को दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी KCC के राष्ट्रीय सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के एवं  राहुल गांधी एवं केसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उदित राज शिरकत कर संबोधित करेंगे। जिनके सामने उत्तराखण्ड प्रदेश की ओर से केसीसी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाकर शिरकत करेंगे और उत्तराखंड के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी वर्ग की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव  सुरेश यादव एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री मोनिका राजोरिया एवं प्रदेश सचिव देहरादून महानगर प्रभारी नीतेश राजोरिया एवं महानगर संयोजक अभिषेक सिंह एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष देहरादून श्री दीप चन्द सिसोदिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन शोबन सिंह साजवान एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष विजय चौहान एवं प्रदेश सचिव संजय पाल एवं प्रदेश संयुक्त सचिव कुलवंत सिंह एवं प्रदेश प्रवक्त मोहम्मद गुलफाम एवं महानगर महामंत्री दिनेश नेगी एवं महानगर उपाध्यक्ष आशीष गिल एवं महानगर सचिव सोहन सिंह एवं वार्ड नंबर 11 विजय कालोनी की वार्ड अध्यक्ष सुनैना सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोम दत्त शर्मा एवं महानगर महामंत्री शकील मंसूरी एवं वार्ड उपाध्यक्ष रमेश कुमार एवं महानगर उपाध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह एवं विक्की घाघट एवं शोएब अख्तर एवं सलवाला अध्यक्ष रितिका सिंह आदि अन्य सैकड़ों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *