सैनी समाज के व्यक्ति को बनाया जाए भाजपा का  जिलाध्यक्ष: कल्याण सिंह सैनी

उत्तर प्रदेश बिजनौर (यूपी)

बिजनौर। सैनी समाज के व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी बिजनौर का अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में सैनी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक पति वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी से मिला।
गुरुवार को सैनी सभा के अध्यक्ष प्रधान कल्याण सिंह सैनी निजामतपुरा के नेतृत्व में सैनी समाज के अनेक ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा समाज के प्रमुख लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी से उनके आवास पर मिला तथा उनसे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के लिए किसी सैनी समाज के व्यक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व को राय देने की अपील की। गौर तलब है कि सैनी समाज के अनेक व्यक्ति बीजेपी के सभी विधायकों से सैनी समाज के व्यक्ति को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं इसी क्रम में आज सदर विधायक से मिलकर अपनी बात कही। सैनी सभा अध्यक्ष प्रधान कल्याण सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज आंख मूंद कर भाजपा को सपोर्ट करता है हमारे समाज को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने सैनी समाज के लोगों से कहा कि मैं अपनी राय सैनी समाज के लिए ही दूंगा।
इस अवसर पर प्रधान कलीराम सैनी प्रधान जगदीश सैनी प्रधान नवबहार सैनी प्रधान अनिल सैनीप्रधान बुधराम सैनी प्रधान रमेश सैनी प्रधान धर्मपाल सैनी प्रधान पुखराज सैनी डॉक्टर शिवराज सैनी सूरजमल सैनी कल्याण सिंह सैनी घनु वाला चंदन सिंह सैनी धनीराम सैनी नवनीत सैनी लोकेश सैनी एडवोकेट खूब सिंह सैनी देवेंद्र सैनी भूतपुरी राजेश सैनी नेपाल सैनी धर्मवीर सिंह राजवीर सैनी नूरपुर महेंद्र सैनी नगीना प्रथम सैनी इंद्रपाल सैनी सहित समाज के सैकड़ो व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *