
हरि न्यूज
लखनऊ।कन्नौज जिला की चौकी क्षेत्र चपुन्ना के तुर्कपुर गांव में रहने वाले तथा भारतीय नौसेना में कार्यरत विनोद कुमार को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे भारतीय नौसेना में कार्यरत होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहते आए हैं। विनोद कुमार उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त नवोदित लेखक व कवि हैं। देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की “वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता” में विनोद कुमार को “हिंदी काव्य शिरोमणि” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 1240 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी। तीन चरण की चयन प्रक्रिया के बाद 100 रचनाकारों की रचनाएं उत्कृष्ट घोषित की गई जिन्हें हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आई है।
सम्मान कार्यक्रम के सम्बन्ध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। संस्था अपने उल्लेखनीय कार्यों से देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। सभी अग्रज तथा नवोदित हमारे आयोजनों से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं।
संस्था के आयोजन इतने अधिक लोकप्रिय होते हैं कि हरेक कार्यक्रमों में सहभागी होने वालों की संख्या हजारों में होती है। संस्था विश्व में पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना अंतर्गत देश विदेश के हजार कवि, लेखक तथा साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित करने जा रही है।