
*आमजनमानस की जानकारी एवं डेमो के लिए लक्सर तहसील परिसर में रखी गई ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
*आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना प्राथमिकता*
*स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी किया निरीक्षण*
हरिद्वार 27 नवंबर।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय लक्सर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजनमानस को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी एवं डेमो के उद्देश्य से तहसील परिसर में रखी गई ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।



