
ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद महाराज का समूचा जीवन सनातन संस्कृति,गौ गंगा एवं गायत्री की सेवा के लिए समर्पित रहा:महंत योगेंद्रानंद शास्त्री
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री जगदीश आश्रम खड़खड़ी के परमाध्यक्ष स्वामी महंत योगेंद्रानंद शास्त्री महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद से महाराज की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने की तथा संचालन रविदेव शास्त्री महाराज ने किया।

इस अवसर पर स्वामी महंत योगेंद्रानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी शांतानंद शास्त्री महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति,गौ गंगा एवं गायत्री की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत समाज को सनातन धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रेरित किया और लोगों को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज का जीवन राष्ट्र, संस्कृति, गौ, गंगा एवं गायत्री के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए तथा समाज को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया।

महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज ने अपने तप, त्याग और सेवा के माध्यम से सनातन परंपरा को मजबूत करने का कार्य किया। उनके विचार और आदर्श समाज को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।

पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शांतानंद महाराज का जीवन समाज और सनातन संस्कृति के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए सेवा एवं धार्मिक कार्यों को समाज सदैव स्मरण करता रहेगा।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज, महामंडलेश्वर सूर्य, महंत ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास महाराज, महंत मोहन सिंह, महंत तीर्थ सिंह महाराज, डॉ. हरिहरानंद, स्वामी केशवानंद महाराज, आचार्य सूर्यदेव, स्वामी कृष्णदेव महाराज, महंत कमलेशानंद सरस्वती, महंत विवेकानंद, महंत ओमानंद, आचार्य अच्युतानंद ऋषिकेश, महंत प्रेमानंद,दिनेश दास,स्वामी राघवानंद,कोतवाल कमलमुनि एवं व्यापारी नेता सुनील सेठी,विपिन शर्मा ,दिनेश गिरि,प्रमोद गिरि राहुल,हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में संत-महंत, महामंडलेश्वर एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
