
चंद्रमोहन कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में रचनात्मक कार्य करने का आह्वान
हरि न्यूज
हरिद्वार। सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने सावक मंच की युवा विंग सावक मंच युवा मोर्चा की जिला एवं शहर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावक मंच से लंबे समय से बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़े हुए हैं। इनमें अनेक युवा प्रतिभाशाली, कर्मठ, ईमानदार और व्यवहार कुशल हैं।
चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि संगठन से जुड़े ऐसे युवाओं को उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता के अनुरूप दायित्व सौंपना समाज और संगठन, दोनों के हित में है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे तीर्थनगरी हरिद्वार की पौराणिक संस्कृति, परंपराओं और गरिमा के अनुरूप रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से लंबे समय से निष्ठा और लगन के साथ जुड़े हुए अन्य प्रतिभाशाली साथियों को भी उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
चंद्रमोहन कौशिक ने बताया कि नवरात्रों में जिला एवं शहर महिला विंग सहित संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाजहित और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।
