
हरि न्यूज
हरिद्वार, 25 सितम्बर।आज हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक पौडी गढ़वाल मण्डलायुक्त आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया।
प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भवनों के विक्रय करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुए निर्णय पारित किया गया
। प्राधिकरण में मानचित्रों में आ रही कठिनाईयों के दृष्टिगत प्रस्तुत प्रकरणों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बोर्ड बैठक के उपरान्त प्राधिकरण की संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की समीक्षा भी की गयी । प्राधिकरण के भावी विकास कार्यो की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश के साथ-साथ समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।
बोर्ड बैठक में श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष ह0रू0वि0प्रा0हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त नगर निगम, हरिद्वार नन्दन कुमार , नगर पालिका शिवालिकनगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ,एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्राधिकरण बोर्ड बैठक का संचालन हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया तथा अन्त में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

