
सपा नगर निकाय के चुनाव को लेकर आगामी 27अक्टूबर को देहरादून प्रदेश कार्यालय पर करेगी बैठक
युवा महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं:राजेंद्र पाराशर
हरि न्यूज/प्रमोद गिरि
हरिद्वार।समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय का ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने कहा किभाजपा देश में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है देश प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबती चली जा रही हैं और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार मलाई चख रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहाड़ से पलायन को रोक पाने में नाकाम रही है तो वहीं दूसरी ओर औद्योगिक कंपनिया भी उत्तराखंड से सब्सिडी का आनंद लेकर अब पलायन कर रही है लेकिन सरकार उनसे पूछने को तैयार नहीं।उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन नगर निकाय के चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को उत्तराखंड में पटखनी देगे।नगर निकाय के चुनाव को लेकर आगामी 27अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पर बैठक होगी और चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी।

लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा देश को बेरोजगारी और महंगाई की ओर झोंक रही है और देश की जनता के दुख दर्द की कोई चिंता नहीं है।प्रांतीय नेता राजेंद्र पाराशर ने कहा कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी भाजपा सरकार नहीं रोक पा रही है,उत्तराखंड में सरकार फेल है भाजपा देश प्रदेश को केवल सांप्रदायिकता का भय दिखाकर जनता को कर्ज के बोझ तले दबा रही हैं।युवा महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। सपा जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश में तानाशाही करके महंगाई,बेरोजगारी करने में जुटी हैं और प्रदेश की जनता त्रस्त हैं।इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव, प्रांतीय नेता राजेंद्र पाराशर,जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी,मसकुर कुरैशी,कय्यूम अंसारी,दिलशाद अब्बासी, महफूज़ आलम मौजूद रहे।