
*युवाओं के भविष्य और तीर्थनगरी की पवित्रता बचाने को सैकड़ों युवाओं व मातृशक्ति ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
हरि न्यूज
हरिद्वार। नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव से तीर्थनगरी हरिद्वार की पवित्र मर्यादा और युवा पीढ़ी के भविष्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर राष्ट्रीय सावक मंच के तत्वावधान में “नशे के दुष्प्रभाव से कलंकित हो रही तीर्थनगरी हरिद्वार की पवित्र मर्यादा की रक्षा एवं युवाओं की दशा और दिशा” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेवासमिति भवन में आयोजित गोष्ठी का संयोजन सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने किया।

भारी बरसात के बावजूद गोष्ठी में हरिद्वार के सैकड़ों युवाओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षाविद एवं एसएम जैन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक मिश्र, महंत रघुवीर दास महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सभासद डॉ. सत्यनारायण शर्मा, बार काउंसिल सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी, पूर्व सभासद दिनेश जोशी, पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण विद्यार्थी तथा पंडित अधीर कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख शिक्षाविद डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कि तीर्थनगरी को नशामुक्त बनाने के लिए चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में जिस प्रकार सैकड़ों लोगों का जनसमर्थन सामने आया है, वह इस बात का प्रमाण है कि हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के लिए सावक मंच के बैनर तले जनजागरण की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सावक मंच के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि चंद्रमोहन कौशिक लंबे समय से हरिद्वार की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं, मातृशक्ति और स्थानीय लोगों की मौजूदगी चंद्रमोहन कौशिक के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से तीर्थनगरी की पवित्रता एवं मर्यादा तथा युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए संत समाज सावक मंच के साथ खड़ा है।
डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यदि जनमानस किसी कार्य को करने का संकल्प ले ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने नशाविरोधी अभियान में चंद्रमोहन कौशिक और सावक मंच को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता कारोबार युवा पीढ़ी को पतन की ओर ले जा रहा है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने नशाविरोधी आंदोलन में सावक मंच को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने की घोषणा की।
सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भारी बरसात के बावजूद गोष्ठी में पहुंचे सैकड़ों युवा, मातृशक्ति एवं हरिद्वार की जनता का अपार स्नेह और सहयोग ही मंच की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से नशे के दुष्प्रभाव से प्रभावित हो रही तीर्थनगरी की पवित्रता एवं मर्यादा की रक्षा तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नशाविरोधी आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों युवाओं एवं मातृशक्ति ने तीर्थनगरी हरिद्वार को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सावक मंच के जिलाध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, महामंत्री विशाल यादव, शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, सनी भाटिया, पीयूष कौशिक, अनिल सिंघल, अनुपम भाटिया, चंद्रशेखर कौशिक, शरद शर्मा व्यास, पार्थ शांडिल्य, चंद्रकांत कौशिक आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को तरुणा चोपड़ा, रश्मि पेवाल, सपना शर्मा, रश्मि कौशिक, अंशु शर्मा, निवेदिता, डॉ. अजय पाठक, लव दत्ता, राहुल चौधरी, तस्लीम कुरैशी, विपिन सती और संदीप मेहता आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजू बक्शी, सुमित वशिष्ठ, मुकेश आहूजा, पंडित गंगा शर्मा, अजय जोशी, कपिल जौनसारी, जितेंद्र सैनी, अरविंद खनेजा, अनुज बिश्नोई, प्रवीण भाटिया, मनीष रस्तोगी, नवीन भाटिया, रोहित पेबल, गोपाल दास गोस्वामी, जितेंद्र यादव, भजन सिंह, सुनील कोरी, पंडित सुनील शर्मा, विनीत भाटिया, मनोज कुमार, योगेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, विकास राजपूत, नरेश शर्मा, विशाल सैनी, दुर्गेश पंजवानी, रचित अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौहान, महेंद्र अरोड़ा, गोपी कृष्ण खन्ना, जय बाली, नवीन मेहता, गौरव, मोहित चौहान, शिवेंद्र, रुद्रांश शर्मा, अनिकेत कार्तिक, तुषार कश्यप, विवेक, प्रिंस कुशल, अनिकेत, पवन भाटिया, भुवनेश, आशीष पटवाल, हरिआनंद शर्मा, वेद अरुण शर्मा, गौरव शर्मा, दिनेश शास्त्री, हेमंत कुमार, डिंपी भाटिया, योगेश सिंबल, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
