
हरि न्यूज
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार के प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्षों की भारती भाटी भाटी भाटी भाटी इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें तीर्थ नगरी के श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने इसी स्थान पर कठोर तप किया था। तपस्या के दौरान माता पार्वती आहार के रूप में केवल विल्व वृक्ष के पत्तों का सेवन करती थी। उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव शिव ने उन्हें अपनी अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया और बिल्केश्वर महादेव के रूप में विराजमान हुए। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से बिल्केश्वर महोदव मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बिल्केश्वर महादेव मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक महंत सतीश वन महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से समर्पित भाव से पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख समृद्धि नई ऊर्जा का वास होता है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी अनंतानंद, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, मेयर किरण जैसल, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद,पार्षद राजेश शर्मा, भाजपा नेता आशु चौधरी, अनिल मिश्रा, भोला शर्मा, पंडित अधीर कौशिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
