
हरि न्यूज
हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की ऐतिहासिक यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के साथ समपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर यज्ञीय परम्परा के अनुसार विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होने की दीक्षा दी गई।
कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य डॉ योगेश शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक वेदारम्भ एवं उपनयन संस्कार सम्पन्न कराते हुए ब्रह्मचारियों को वेदो का महत्व और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों से परिचित कराया उन्होने नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की गुरुकुल जीवन केवल पुस्तकों के ज्ञान तक सीमित नहीं है यह चरित्र निर्माण, सदाचार की तपोभूमि है। उपनयन संसकार जीवन का दूसरा जन्म माना जाता है जहाँ के ब्रह्मचारियों का वैदिक और आध्यात्मिक विज्ञान आरम्भ होता है।

समारोह की अध्यक्षता गुरुकुल के मुख्याधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि जिन्होंने विद्यार्थियों को ब्रहमचर्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ विद्याध्ययन करने का पावन आर्शीवाद प्रदान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों को संस्कारयुक्त जीवन शैली और निरन्तर स्वाध्याय की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने छात्रों से देश सेवा, समाज सेवा करने का भी आहवान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने अथर्ववेद के ब्रह्मचर्य सूक्त के महत्व को बताते हुए उपनयन और वेदारम्भ के महत्व को समझाया तथा सभी आगन्तुक अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों ने वेदपाठ किया। संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मेन्द्र आर्य के द्वारा सम्पन्न कराया गया। संस्कृत गीत तरुण, वंश, कार्तिक, युवराज, रोहित, हर्षवर्धन, आयुश, जितिन, समर्थ, भानु, ईशान, रुद्र, अर्णव, दक्ष, रचित, अविरल, मानस, लक्ष्य, हृदांश, सत्यजीत ने प्रस्तुत किया। तथा छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक कुमार आर्य, हुकमचन्द, अश्विनी कुमार, अमर सिंह, ब्रजेश सिंह, वेदपाल सिंह, लोकेश सिंह, अमित कुमार, राज कमल, अशोक कुमार, विजय कुमार, धर्म सिंह, गौरव शर्मा, मामराज सिंह, सत्यवीर सिंह, फकीरचन्द, रोहित बालियान, दिनेश कुमार, सज्जन सिंह, धीरज दत्त कौशिक, तुषार सिंह, मुकेश, अनुज, भास्कर पाण्डे, सुभांशु, उदयराज, प्रभात मलिक, योगेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, गौरव मलिक, मोहित, अनिल, राहुल, विकास, आदर्श भारद्वाज, समस्त अधिष्ठातागण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
