
*नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे वाहन सहित कुल 06 दोपहिया किए गए सीज़*
*नाबालिक का कटा 27000 का चालान*
*चालानी कार्यवाही के साथ-साथ हरिद्वार पुलिस आम लोगों को कर रही है जागरूक
हरि न्यूज
हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रुड़की द्वारा रुड़की क्षेत्र के विभिन्न चौराहे जैसे डम डम चौक,रोडवेज बस अड्डा, मंगलौर बस अड्डा, रामनगर चौक पर मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस रुड़की द्वारा कुल 174 चालान किये गए। नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर -01,रेट्रो साइलेंसर-03,नशे में वाहन चलाने पर-01, बिना नंबर प्लेट -01 आदि का उल्लंघन करने पर 06 वाहनों पर सीज की कार्रवाई गई है।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि कोई भी परिजन अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें, तथा सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।हमारी प्राथमिकता है कि आप सुरक्षित एवं सकुशल अपने गंतव्य के लिए पहुंचे।
