
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस:
*आओ मिलकर करो सब सूर्यनमस्कार’*
*विश्व को ऊर्जावान बनाओ युवाओ तुम *
(अब्दुल सलाम कुरैशी )
(जिला – गुना (म.प्र.)

आन-बान शान से भरे हो युवाओ तुम,
उठो, जागो, रुको नहीं बिलकुल भी तुम ।
लक्ष्य जब तक न पा जाओ युवाओ तुम।
एकाग्र हो ध्यान लगाओ, भूल जाओ सब ऐश-ओ- आराम युवाओ तुम ।
जिंदगी में मौके बार- बार नहीं आते,
अपनी शक्ति का जौहर दिखाओ युवाओ तुम।
विश्व को शक्तिवान बनाना है तो,
नैतिक बल को अपनाओ युवाओ तुम।
दोष आपसी भाईचारा में नहीं होता है,
गलत आचरण से होता है युवाओ।
विश्व में चाहते हो अगर अमन -शांति लाना,
ऊंच -नीच- गोरा -काला के नाम पर लड़ना छोड़ो युवाओ तुम ।
विश्व की महाशक्ति हो युवाओ तुम,
गलत को गलत कहना सीखो युवाओ तुम ।
तुम्हारी ललकार- पुकार की आवाज बने विश्व की युवाओ तुम।
कोई घर भूखा-प्यासा ना सोए,
ऐसी तान लगाओ युवाओ तुम ।
कहदो विश्व राजनीति के चाटू कारों से,
भाई चारा इंसानियत सिखाता है हैवानियत नहीं युवाओ।
आओ मिलकर करो सब सूर्यनमस्कार,
विश्व को ऊर्जावान बनाओ युवाओ तुम ।
