
हरि न्यूज
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में 12/13 जुलाई 2026 की रात्रि चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से ‘माल्टा’ ब्रांड की अवैध देशी शराब के कुल 179 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी
मु.अ.सं. 344/2026 – धर्मवीर पुत्र बलराम, निवासी ग्राम थेथकी, थाना मंगलौर (हाल निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार) के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद।
मु.अ.सं. 345/2026 – मनीष सिंह पुत्र नरेश सिंह, निवासी मिश्रा वाली गली, यादव मिलन, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार के कब्जे से 22 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब बरामद।
मु.अ.सं. 346/2026 – धर्मवीर पुत्र बलराम के कब्जे से 29 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब बरामद।
मु.अ.सं. 347/2026 – सोमपाल पुत्र मवासी सिंह, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, ज्वालापुर के कब्जे से 32 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब बरामद।
मु.अ.सं. 348/2026 – भावुक गुलाटी पुत्र विनोद गुलाटी, निवासी रोहिणी, दिल्ली (हाल निवासी रोडीबेलवाला, हरिद्वार) के कब्जे से 38 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब बरामद।
मु.अ.सं. 349/2026 – अशोक पुत्र स्व. रमेश चंद्र, निवासी इंदिरा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार के कब्जे से 40 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब बरामद।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, कांस्टेबल अमित भट्ट, सौरभ नौटियाल, भूपेंद्र सिंह, बृजमोहन, परविंद सिंह एवं वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
