
हरि न्यूज
हरिद्वार। बीती रात बृहस्पतिवार को पालीवाल धर्मशाला में पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.संजय पालीवाल का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, माल्यार्पण कर तथा शॉल ओढ़ाकर डॉ. पालीवाल का सम्मान किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. पालीवाल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके समाज और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशियां साझा कीं।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक पीतम सिंह ने कहा कि संजय पालीवाल मेरा भाई है और कांग्रेस को समर्पित नेता है ईश्वर उनको प्रदेश ओर समाज को मजबूत करने की शक्ति प्रदान करें।उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर डॉ. संजय पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता और साथियों का जो स्नेह, विश्वास और सम्मान मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की रही है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता अशोक शर्मा एवं परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि डॉ. संजय पालीवाल लंबे समय से हरिद्वार की जनता के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को निरंतर मिलता रहा है।
कार्यक्रम में शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर,पार्षद सुनील कुमार,आशीष शर्मा,विक्की ठाकुर,पत्रकार बिट्टू पालीवाल,राजेंद्र शर्मा,व्यापारी नेता संजय त्रिवाल,तेज प्रकाश साहु,सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
