
हरि न्यूज
नजीबाबाद।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत नजीबाबाद विधानसभा के गजरौला पाईमार मंडल के शक्ति केंद्र तातारपुर लाल-1 स्थित शिव मंदिर धर्मशाला, आदर्श नगर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री बलराज त्यागी रहे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में भाजपा सोशल मीडिया पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रमुख रितेश सैन, मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय, मंडल उपाध्यक्ष पिंकूर रघुवंशी तथा अतुल शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
