
*2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : डॉ. प्रीति गुप्ता
*भाजपा ने महिलाओं के सम्मान और सनातन संस्कृति को सशक्त करने का कार्य किया : रेनू शर्मा
हरि न्यूज
हरिद्वार/लक्सर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लक्सर मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा के नवीन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, जिला प्रभारी कमली भट्ट, सह प्रभारी सविता पवार तथा जिला महामंत्री डॉ. चित्रा शर्मा एवं रेनू शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी कमली भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचा है, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनी हैं।
महिला मोर्चा लक्सर मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जनपद की सभी सीटों पर विजय प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति तथा महिला मोर्चा की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी कमली भट्ट, सह प्रभारी सविता पवार, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, जिला महामंत्री रेनू शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. चित्रा शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा, बबीता सैनी, सुंदर बाला, पवन कपूर, गौरव बिंदल, सचिन अग्रवाल, आरती गोयल, राखी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
