
हरि न्यूज
मुंबई।उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश आई.टी. संयोजक डॉ. निशिथ ऐरन को मुंबई में आयोजित “इंडियन सितारे अवॉर्ड” समारोह में सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में देश की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता आदित्य पंचोली ने डॉ. निशिथ ऐरन को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर समाज, संगठन और राष्ट्रहित में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
डॉ. निशिथ ऐरन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से संगठन को मजबूत करने, डिजिटल एवं आई.टी. गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंडियन सितारे अवॉर्ड से सम्मानित होने पर उत्तराखंड सहित उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। सभी ने डॉ. निशिथ ऐरन को बधाई एवं शुभकामना दी।
