
हरि न्यूज
नजीबाबाद।बिजनौर। गजरौला पैमार मंडल के तातारपुर लालू शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 281, 282, 283, 284 एवं 285 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को विधिवत सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनकी मन की बात जानी तथा देशवासियों को प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर घरों में बने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख एवं तातारपुर लालू शक्ति केंद्र के प्रभारी रितेश सैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने बूथ समितियों को सक्रिय करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
रितेश सैन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
